16 अप्रैल 2015 - 19:22
एक फ़िलिस्तीनी की गाड़ी से दो इस्राईलियों की मौत।

फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के अपराधों में वृद्धि की प्रतिक्रिया में एक फ़िलिस्तीनी ने कार्यवाही करके कई ज़ायोनियों पर हमला किया है।

अबनाः फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के अपराधों में वृद्धि की प्रतिक्रिया में एक फ़िलिस्तीनी ने कार्यवाही करके कई ज़ायोनियों पर हमला किया है। अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के पूर्वी भाग में एक फ़िलिस्तीनी युवा ने बुधवार की रात अपनी गाड़ी कई ज़ायोनियों पर चढ़ा दी जिसमें चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की स्थिति गंभीर है जबकि एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में दो लोग मारे गए हैं। इस हमले के बाद ज़ायोनी सैनिकों ने उक्त फ़िलिस्तीनी युवा को गिरफ़्तार कर लिया।
यह हमला ऐसी स्थिति में किया गया है कि जब यहूदी बस्तियों में रहने वाले ज़ायोनी आए दिन अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों पर हमले करते रहते हैं।